
कलर्स चैनल पर जय श्री कृष्ण बहुत लोकप्रिय सीरियल है॥मैं उसमें कंस की पत्नी केशनी का किरदार निभा रही हूँ॥राज प्रेमी जी जो कंस का किरदार निभा रहें हैं वो बहुत अच्छे ,गुणी और अनुभवी अभिनेता हैं।लगभग मेरे सारे सीन इनके साथ ही होते हैं तो स्वाभाविक है मेरी इनसे अच्छी अंडरस्टैंडिग हो गई है॥मैं उनके अनुभवी और गुणी होने का बख़ूबी फ़ायदा उठाती हूँ...टी आर पी के हिसाब से कलर्स चैनल का नम्बर एक सीरियल है..कोल्हापुर में लगे कृष्णा के सेट पर बकायदा इसकी मिठाई भी बाँटी गई थी..जिस दिन पता चला की कलर्स चैनलर्स का कृष्णा सीरियल को नम्बर एक टीआरपी मिली है और उसकी वजह मैं हुँ(अन्दर की बात है)॥मिठाईयाँ बांटी गई ,सबने मिठाईयाँ खाईं॥उस वक्त मै( जो कंस की पत्नी केशनी की भूमिका कर रही हुँ ) और राज प्रेमी जी (जो कंस की भूमिका कर रहें हैं ) एक नए सीन की तैयारी कर रहे थे...राज प्रेमी जी ऎसा सुनकर ,मिठाई खाते हुए मुझसे कहतें हैं- " अच्छा अभिनय मैं करता हुँ और टी आर पी तुम्हारे वज़ह से नम्बर एक हो गई है..मुझे बहुत अच्छा लगा.(अग़र ये सच है तो वाकई कमाल की बात है)..




2 comments:
Aapki abhinay ki chhamta to nisandeh adbhud hai kintu aapki wajah se TRPka badna nisandeh prasannta ka vishay. Tarakki ke margaur prashasta hon....mithaai ke haqdaar hum bhi ho jaate hain
DeePaK BanDhu
अरे कमेंट करने में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए।
Post a Comment